HomeUTTAR PRADESHरोहतक में पुलिस और बमदाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश घायल, पिता-पुत्र...

रोहतक में पुलिस और बमदाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश घायल, पिता-पुत्र की हत्या में थे शामिल


Rohtak Encounter: हरियाणा के रोहतक में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो बदमाश चोट लगने से घायल हो गया। घायल बदमाशों ने को पुलिस ने इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करा दिया। साथ ही पुलिस ने इन बदमाशों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किये है।


जानकारी के मुताबिक, ये तीन बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। वहीं दूसरी तरफ पुलिस को सूचना मिली कि गांव बलियाणा में हुए पिता-पुत्र की हत्या के मामले में आरोपी आईएमटी क्षेत्र में घूम रहे है। जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। जिसके बाद पुलिस ने एक स्कूटी पर सवार तीन युवक को रुकने का ईशारा किया तो युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की और संजय के पैर में गोली मार दी और वह गिर गए। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया और उन्हें इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करा दिया।


पिता-पुत्र की हत्या में वांछित थे तीन आरोपी  


तीनों आरोपीगांव बलियाना में पिता पुत्र की हत्या में वांछित थे। उस हत्याकांड का संजय मुख्य आरोपी है।  पुलिस ने तीनों बदमाशों की पहचान कर ली है। पहला संजय निवासी बलियाना 41 साल, दूसरा वीरेंदर उर्फ टिंकू निवासी कसरेंटी 29 साल। तीसरा रोहित उर्फ काला निवासी कसरेंटी 24 साल के रूप में पहचान हुई है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read