HomeUTTAR PRADESHरोहतक में गाडियों के शीशे तोड़े, दुकान का काउंटर भी जलाया, घटना...

रोहतक में गाडियों के शीशे तोड़े, दुकान का काउंटर भी जलाया, घटना सीसीटीवी में हुई कैद


HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में गांधी कैंप में बृहस्पतिवार को असमाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया और घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे और बिजली के मीटर तोड़ दिए, वहीं एक डीजे की दुकान में भी आग लगा दी, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।


घटना का पता उस वक्त लगा जब सुबह गांधी कैंप के लोग उठे तो देखा कि गाड़ियों के शीशे व बिजली के मीटर टूटे हुए हैं। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मगर अब एक सीसीटीवी सामने आया है जोकि देखा जा सकता कैसे तीन लोग उत्पात मचा रहे है सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ते है और वहां दुकान पर तोड़फोड़ कर दुकान का काउंटर जला देते है। युवकों द्वारा इतनी दहशत फैलाई गई कि लोग अपने घरों के अंदर ही दुबके रहे। बाद में सभी युवक हाथों में लाठी डंडे और तलवार लहराते हुए वहां से भाग गए।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए, जिसमें पूरी घटना कैद मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांधी कैंप के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से भी मिला। एसपी ने लोगों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।


किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है- पीड़ित


पुलिस के अनुसार,गांधी कैंप निवासी गौरव ने बताया कि उसकी साउंड सर्विस की दुकान है। देर रात वह कीर्तन से घर लौटा था तभी दो युवक उसके पास आए और जबरन पैसे मांगने लगे, जब उसने इसका विरोध किया तो युवक वहां से चले गए। अलसुबह करीब दर्जन भर युवक हाथों में लाठी डंडे, तलवार लेकर दुकान पर पहुंचे और ताला तोड़कर काउंटर में आग लगा दी। इतना ही नहीं युवकों ने घरों के बाहर लगे बिजली के मीटर और सड़क पर खड़ी तीन चार गाडि़यों को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित सुरेश ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।


जांच में जुटी पुलिस


पुलिस ने इस संबंध में पीड़ितों के बयान दर्ज कर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांधी कैंप के लोगों ने एरिया में प्रशासन से पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read