HomeUTTAR PRADESHरेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवक की दर्दनाक मौत; 3 घायल

रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवक की दर्दनाक मौत; 3 घायल


Rewari Road Accident: हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक बाइक और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों सहित 3लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के भर्ती करा दिया।


जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर मूंदी गांव के पास के पास हुआ। जहं सभी युवक 2 बाइकों पर सवार होकर गांव डहीना की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे इतना भयानक था कि 3 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथे युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान गांव बुडौली निवासी साहिल (26), प्रशांत (22) और ओमप्रकाश (53) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों आपस में चचेरे भाई और चाचा-भतीजे थे।


जांच में जुटी पुलिस


खोल थाना प्रभारी गजराज सिंह ने बताया कि “मूंदी गांव में कार और बाइक की टक्कर की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे, तो तब तक सभी को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जिसमें तीन की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। कार सवार तीनों युवक भी घायल हैं। मामले की जांच जारी है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read