HomeUTTAR PRADESHरिजर्वेशन के मुद्दे पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- मैं ब्राह्मण...

रिजर्वेशन के मुद्दे पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- मैं ब्राह्मण हूं,परमेश्वर की कृपा है मुझे आरक्षण…


Nitin Gadkari On Reservation: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान दिए अपने बयान के चलते सुर्खियों में हैं। वायरल बयान में उन्होंने कहा, “मैं ब्राह्मण हूं और मैं मजाक में हमेशा कहता हूं कि परमेश्वर का मुझ पर सबसे बड़ा उपकार यह है कि उन्होंने हमें आरक्षण नहीं दिया।” गडकरी का यह बयान हल्के-फुल्के अंदाज़ में था, लेकिन इससे सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है।


जात नहीं, गुण ही असली पहचान


गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र में ब्राह्मणों का विशेष महत्व नहीं है, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार में यह जाति काफी प्रभावशाली मानी जाती है। “जब भी मैं वहां जाता हूं तो देखता हूं कि दुबे, मिश्रा, त्रिपाठी जैसे ब्राह्मण नेता काफी मजबूत स्थिति में होते हैं। जिस तरह महाराष्ट्र में मराठा समुदाय का वर्चस्व है, वैसा ही उत्तर भारत में ब्राह्मणों का है।” साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे जात-पात में विश्वास नहीं रखते और इंसान को उसके गुणों से मापने की बात कही।


बीजेपी अध्यक्ष पर चुप्पी


कार्यक्रम के दौरान जब गडकरी से भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “सवाल बिल्कुल सही है, लेकिन आपने यह गलत आदमी से पूछ लिया।” उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब सिर्फ जेपी नड्डा ही दे सकते हैं। गडकरी ने खुद को इस विषय में अनभिज्ञ बताते हुए कोई भी सीधा जवाब देने से इनकार किया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read