spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के पद को कहा अलविदा, एक सीजन...

राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के पद को कहा अलविदा, एक सीजन के बाद छोड़ा टीम का साथ

fok-media-samman-samaroh


Rahul Dravid: राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम के हेड कोच के पद से राहुल द्रविड़ ने इस्तीफा दे दिया। इस पर फ्रेंचाइजी ने अपनी तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बता दें कि आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने राहुल द्रविड की कोचिंग में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। 


राहुल द्रविड़ के इस्तीफे पर राजस्थान रॉयल्स ने आधिकारिक बयान पर जारी किया। उन्होंने कहा कि, ‘हेड कोच राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के सथ आईपीएल 2026 से पहले अपना कार्यकाल खत्म करेंगे। राहुल कई वर्षों से रॉयल्स के सफर के अहम केंद्र रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है। टीम में मजबूत मूल्यों का संचार किया है और फ्रेचाइजी की संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है। अधाकारियों ने अपने बयान पर आगे कहा कि  फ्रेंचाइजी की संरचना की समीक्षा के हिस्से के तौर पर राहुल द्रविड़ को एक व्यापक पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। राजस्थान रॉयल्स, उसके खिलाड़ी और दुनिया भर के लाखों प्रशंसक राहुल द्रविड़ को उनकी शानदार सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।


राहुल द्रविड़ ने लिखा किया इमोशनल पोस्ट


राजस्थान रॉयल्य को अलविदा कहने पर राहुल द्रविड़ ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘पिंक में आपकी उपस्थिति ने युवा और अनुभवी दोनों को प्रेरित किया है। हमेशा रॉयल. हमेशा आभारी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular