spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराहुल गांधी पर जमकर बरसे सीएम नायब सैनी, कहा- वो आज भी...

राहुल गांधी पर जमकर बरसे सीएम नायब सैनी, कहा- वो आज भी सपनों की दुनिया में जी रहे हैं

fok-media-samman-samaroh


Haryana News: हरियाणा के गुरूग्राम में सीएम नायब सिंह सैनी ने युवा संसद को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “चुनाव के दौरान युवराज (राहुल गांधी) पवित्र संविधान की किताब उठाते हैं और प्रचार करते हैं कि अगर मोदी जी प्रधानमंत्री बन गए तो संविधान खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में यह देश संविधान के अनुसार चल रहा है।


सीएम सैनी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मैं कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या आप आपातकाल के लिए देश से माफी मांगेंगे? आपने आज तक माफी नहीं मांगी है। 1984में एक विशेष समुदाय का नरसंहार किया गया था, और उसके लिए भी कोई माफी नहीं मांगी गई। इस पवित्र संविधान के अनुसार, अगर किसी ने उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश की है, तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।


संसद केवल ईंट-पत्थर का भवन नहीं बल्कि…


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक अंधकारमय अध्याय था, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने न केवल संविधान की मूल आत्मा को कुचला, बल्कि संसद जैसी लोकतांत्रिक संस्थाओं को भी अपमानित किया। संसद केवल ईंट-पत्थर का भवन नहीं, बल्कि 140करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं, विश्वास और लोकतांत्रिक चेतना का जीवंत प्रतीक है।


राहुल गांधी पर बरसे सीएम सैनी


मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा राहुल गांधी जेब में संविधान लेकर घूमते हैं, लेकिन असल में वो आज भी सपनों की दुनिया में जी रहे हैं। इसके साथ ही सीएम सैनी ने कहा कि उनका शीशा नहीं, बल्कि चेहरा ही खराब है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular