HomeUTTAR PRADESH‘राहुल गांधी को शर्म है, तो माफी मांगनी चाहिए’ PM मोदी पर...

‘राहुल गांधी को शर्म है, तो माफी मांगनी चाहिए’ PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह


Amit Shah on PM Modi: असम के गुवाहाटी में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने राजभवन के ब्रह्मपुत्र विंग के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अगर जरा भी शर्म है, तो उन्‍हें माफी मांगनी चाहिए। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की स्‍वर्गीय मां के लिए जो अभद्र टिप्पणी की वो बेहद निंदनीय है।  


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कांग्रेस नेताओं ने घुसपैठिया बचाओ यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मां के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करके सबसे निंदनीय कृत्य किया है। मैं इसकी निंदा करता हूं हर कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्द बोले हैं। बता दें कि इन दिनों बिहार में कांग्रेस और राजद की ‘वोटर अधिकार यात्रा’  के दौरान मंच से पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।


असम के राज्यपाल का निवास असम के राज्यपाल के अनुरूप नहीं था- अमित शाह


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, अनेक प्रकार के उतार-चढ़ाव हिंसक संघर्ष को झेलते हुए आज उत्तर पूर्व शांति विकास और संपूर्ण विकास की दिशा में अब आगे बढ़ रहा है। इसी प्रकार से ये राजभवन भी जैसे ये एक जमाने में यहां के राज्यपाल मेघालय विराजते थे और ये इनका कैंप ऑफिस हुआ करता था। उन्होंने कहा कि असम के राज्यपाल का निवास असम के राज्यपाल के अनुरूप नहीं था। लेकिन आज मैं असम के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि जैसा असम बनने जा रहा है उसके अनुरूप राज्यपाल निवास का आज लोकार्पण हो रहा है।’

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read