spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHरायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाड़ियों की टक्कर में 13 लोगों...

रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाड़ियों की टक्कर में 13 लोगों की मौत, कई घायल

fok-media-samman-samaroh


Raipur Road Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक छोटा ट्रक और ट्रेलर के बीचभयंकर टक्कर हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।


रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास एक छोटे ट्रक और ट्रेलर के बीच हुई टक्कर में करीब 10 लोगों की मौत हो गई। ये लोग चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गाड़ी में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंच गए हैं। रायपुर रेंज के आईजी, एसपी, एडिशनल एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी घटना स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं।


हादसे में 13 लोगों की गई जान


घटना पर रायपुर के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया,रात 12 बजे के आस-पास हमें हादसे की सूचना मिली थी। तत्काल प्रशासन की टीम सक्रिय हुई और घायलों को पास ही के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। 13 लोगों का निधन गया है। 11 से 12 लोग घायल हुए हैं। यदि उन्हें कोई आवश्यकता होगी तो तत्काल सहायता की जाएगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular