Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराम रहीम को एक बार फिर मिली पैरोल, बीते 7 सालों में...

राम रहीम को एक बार फिर मिली पैरोल, बीते 7 सालों में 13वीं बार जेल से आए बाहर

fok-media-samman-samaroh


Ram Rahim Gets Parole: रेप केस में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है। राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है। रोहतक की सुनरिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम बुधवार सुबह 7 बजे जेल से बाहर आया। राम रहीम की गाड़ियों का काफिला सुनरिया जेल से निकलकर सीधे सिरसा के लिए रवाना हुआ।


क्यों मिली राम रहीम को फरलो?


बता दें, 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। डेरे के स्थापना दिवस को मनाने के लिए राम रहीम ने फरलो की अर्जी दी थी। जिसको हरियाणा सरकार ने मंजूर करते हुए गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी है।


बता दें, इससे पहले राम रहीम 28 जनवरी को  30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। अगर बीते चार सालों की बात की जाए जब से राम रहीम को सजा का ऐलान हुआ है, वह अबतक 13 बार जेल से बाहर आ चुका है।


राम रहीम को क्यों मिली है सजा?


बता दें, डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो महिलाओं के साथ रेप के मामले में अगस्त 2017 को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम समेत तीन अन्य लोगों को 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। गुरमीत राम रहीम को जब साल 2017 में ये सजा सुनाई गई थी, उस समय पंचकूला और सिरसा में हिंसा भड़क गई थी जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।


पैरोल और फरलो में क्या है अंतर?


राम रहीम इस बार 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आया है। किसी भी कैदी को फरलो उसी कंडीशन में दी जाती है जब उसे कोई पारिवारिक, व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा करना होता है। इसके अलावा किसी भी कैदी को एक साल के भीतर मैक्सिमम 3  बार फरलो दिए जाने का प्रवाधान है। किसी कैदी को फरलो जेल में उसके अच्छे आचरण और व्यवहार के कारण दी जाती है। वहीं, किसी कैदी को पैरोल बीमारी, विवाह और परिवार के किसी सदस्य की मौत के आधार पर दी जाती है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular