spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराम मंदिर के शिखर पर पीएम मोदी ने फहराया ध्वज, अयोध्या में...

राम मंदिर के शिखर पर पीएम मोदी ने फहराया ध्वज, अयोध्या में भक्तिमय हुआ माहौल

fok-media-samman-samaroh


Ram Mandir Dhwajarohan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार यानी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वजा फहाराया। इस दौरान वैदिक मंत्रोचार भी किया गया। पीएम मोदी के साथ सीएम योगी भी मौजूद थे। 


पीएम मोदी ने पूजा-अचर्ना की


पीएम मोदी ने श्रीराम मंदिर में ऐतिहासिक ध्वाजारोहण से पहले शेषवतार मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ अन्नापूर्णा मंदिर में पूजा की। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी वैदिक मंत्रोचार के साथ राम दरबार के गर्भ गृह में दर्शन और पूजा की थी। 


राम मंदिर में कब-कब क्या हुआ


9 नंवबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर मामले में फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने का आदेश दिया और मस्जिद के लिए वैकल्पिक भूमि देने को कहा गया। उसके बाद 5 अगस्त 2020 से राम मंदिर के भूमि-पूजन के साथ निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। जिसके लगभग 4 साल बाद यानी 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।


हालांकि, राम मंदिर का निर्माण कार्य 2025 में पूरा हुआ। जनवरी 2025 में ही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई गई थी। उस दौरान भी विभिन्न अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। अब नवंबर 2025 में राम मंदिर के शिखर पर पीएम मोदी ने भगवा ध्वज लहराया है। उनके साथ पीएम मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे।


134 वर्षों तक चला मुकदमा


आपको बता दें कि राम मंदिर केस की सुनवाई 134 वर्षों तक चली, जिसकी शुरुआत पहली बार 1885 में अदालत में हुई थी और यह 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ समाप्त हुई। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में 70 साल पुराने मामले की 40 दिन की मैराथन सुनवाई चली, जो 16 अक्टूबर 2019 को पूरी हुई थी।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular