spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराफेल मरीन विमान से पाकिस्तान में मचेगी खलबली, जानें क्या है इसकी...

राफेल मरीन विमान से पाकिस्तान में मचेगी खलबली, जानें क्या है इसकी खासियत?

fok-media-samman-samaroh


Rafale Marine Deal: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत सरकार लगातार कई फैसले रही है। इसी बीच,  भारत और फ्रांस के बीच आज बहुत बड़ा समझौता होने वाला है। दरअसल, दोनों देशों के बीच 26राफेल मरीन लड़ाकू विमान की खरीद के लिए समझौता होने वाला है। दोनों देशों के रक्षामंत्री वर्चुअली 63हजार करोड़ रुपये के सौदे पर साइन करेंगे।


बता दें, सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने इस समझौता को इसी साल की 09अप्रैल को अनुमति दी थी। इस समझौता पर साइन होने से ये लड़ाकू विमान हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की ताकत को बढ़ाएंगे।


भारत-फ्रांस के बीच राफेल मरीन समझौता 


भारत और फ्रांस के बीच आज 26राफेल मरीन लड़ाकू विमान की खरीद के लिए समझौता होने वाला है। इस समझौते से भारत को जो राफेल मरीन मिलेंगे। उन्हें विमानवाहक पोत पर तैनात किया जाएगा। वर्तमान में विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर मिग 29के (MIG 29K) विमान तैनात है। लेकिन ये विमान बहुत पुराने हो गए हैं। ऐसे में इस खरीद से भारत को राफेल एम (Rafale Marine) एयरक्राफ्ट मिलेगा। जो भारत के भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा।


बता दें, इससे पहले भारत ने साल 2016में 36राफेल विमानों को खरीदा था। ये डील 58हजार करोड़ रुपये में हुई थी। वहीं, अब फ्रांस के साथ इस नए समझौते से भारत में राफेल विमानों की कुल संख्या 62हो जाएगी।


राफेल मरीन की खासियत


अब अगर राफेल मरीन की खासियत की बात करें तो राफेल मरीन विमान एक मिनट में 18 हजार मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकता है। इसका वजन 15 हजार किलोग्राम है। इसकी फ्यूल कैपेसिटी 11200 किलोलीटर है। इस विमान को विमानवाहक युद्धपोत के लिए तैयार किया गया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular