HomeUTTAR PRADESHराफिकी रारा. मुरिदके मीठा पान...93वें Air Force Day पर IAF का मसालेदार...

राफिकी रारा. मुरिदके मीठा पान…93वें Air Force Day पर IAF का मसालेदार रोस्ट, PAK को परोसी ह्यूमर की थाली


IAF Roasts Pakistan:  भारतीय वायु सेना (IAF) ने अपने 93वें स्थापना दिवस पर न सिर्फ आसमान में अपनी ताकत दिखाई, बल्कि डिनर टेबल पर भी पाकिस्तान को एक ऐसा ‘रोस्ट’ दिया जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। ‘रावलपिंडी चिकन टिक्का मसाला’ से लेकर ‘बालाकोट तिरामिसु’ तक इस डिनर मेन्यू ने पाकिस्तानी एयरबेस और आतंकी ठिकानों को व्यंजनों के नाम देकर हल्के-फुल्के अंदाज में चिढ़ाया है। यह मेन्यू न सिर्फ IAF की जीत का जश्न मना रहा है, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर जैसी सफलताओं को याद दिला रहा है।


मेन्यू में छिपी सैन्य सफलताएं


बता दें, IAF के 93वें स्थापना दिवस 08अक्टूबर 2025पर हिंडन एयरबेस पर आयोजित डिनर में परोसे गए मेन्यू का टाइटल ही कमाल का था। ’93 Years of IAF: Infallible, Impervious and Precise’ (93सालों की IAF: अचूक, अभेद्य और सटीक)। यह नारा पाकिस्तान के खिलाफ IAF की सटीक कार्रवाइयों का प्रतीक है। मेन्यू में सात मुख्य व्यंजन और तीन डेजर्ट थे, जिनके नाम पाकिस्तानी शहरों और एयरबेस पर आधारित थे। ये वही जगह थी, जहां IAF ने आतंकी कैंपों और सैन्य पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया।


 1. रावलपिंडी चिकन टिक्का मसाला जिसमें मुख्य व्यंजन चिकन करी है और रावलपिंडी पाकिस्तान का प्रमुख सैन्य शहर है, जहां ऑपरेशन सिंदूर के दौरान IAF ने महत्वपूर्ण स्ट्राइक्स किए।


2. राफिकी रारा मटन में मुख्य व्यंजन मटन करी है और राफिकी एयरबेस, जो ऑपरेशन सिंदूर में नष्ट हो गया। इसी जगह से पाकिस्तानी JF-17फाइटर जेट उड़ान भरते थे।


3, सुक्कुर शाम सवेरा कोफ्ता में मुख्य व्यंजन वेजिटेरियन कोफ्ता है। जबकि, पाकिस्तान का सुक्कुर एयरबेस ऑपरेशन सिंदूर में नष्ट हो गया।


4. सरगोधा दाल मखनी में मुख्य व्यंजन दाल है। वहीं, सरगोधा एयरबेस, पाकिस्तान का केंद्रीय हवाई अड्डा, जो IAF के हमलों का शिकार बना।


5. बहावलपुर नान में मुख्य व्यंजन नान है। जबकि बहावलपुर में आतंकी कैंप है, जो 2019के बालाकोट स्ट्राइक से जुड़ा हुआ है।


6. भोलारी पनीर मेथी मलाई में मुख्य व्यंजन पनीर करी है और भोलारी पाकिस्तान का एयरबेस है, जो ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हो गया।


7. मुरिदके मीठा पान में मुख्य व्यंजन पान है, जो मिठाई में आता है। तो वहीं, मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा का ट्रेनिंग कैंप था, जो ऑपरेशन सिंदूर का प्रमुख टारगेट बना।


8. बालाकोट तिरामिसु में मुख्य व्यंजन तिरामिसु यानी आइसक्रीम है। जबकि, 2019के बालाकोट एयरस्ट्राइक का प्रतीक, जहां जैश-ए-मोहम्मद का कैंप ध्वस्त हुआ।


9. मुजफ्फराबाद मलाई कुल्फी में मुख्य व्यंजन कुल्फी है। तो वहीं, PoK का मुजफ्फराबाद, आतंकी गतिविधियों का केंद्र था।


सोशल मीडिया पर PAK की फजीहत


मेन्यू की तस्वीर सबसे पहले BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा ’93वीं वर्षगांठ पर IAF का डिनर मेन्यू, इसमें से अपना फेवरेट चुनो। नेक्स्ट लेवल ट्रोलिंग!’ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इसे रीपोस्ट किया और लिखा ‘IAF का दिलचस्प मेन्यू, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बमबारी वाले पाकिस्तानी एयरबेस के नाम पर।’


तो वहीं, एक यूजर ने लिखा ‘IAF का ह्यूमर लंबा चलता है! बालाकोट तिरामिसु तो कमाल है।’ एक ने लिखा ‘नूर खान फलूदा कहां है? वो एयरबेस भी तो तबाह हुआ था!’ एक और शख्स ने लिखा ‘ऑपरेशन किचन: पाकिस्तान को डिनर पर सर्व किया। जय हिंद!’


ऑपरेशन सिंदूर था मेन्यू का ‘मेन इंग्रीडिएंट


यह वायरल मेन्यू बिना ऑपरेशन सिंदूर के अधूरा है। 7मई 2025को शुरू हुए इस ऑपरेशन में IAF ने पाकिस्तान और PoK में 9प्रमुख आतंकी कैंपों पर सटीक हमले किए। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में लॉन्च किया गया यह ऑपरेशन सिर्फ चार दिनों में समाप्त हो गया। IAF चीफ एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हाल ही में खुलासा किया कि इसमें पाकिस्तान के 4-5फाइटर जेट्स (F-16और JF-17सहित) नष्ट हुए, साथ ही कई एयरबेस को भारी क्षति पहुंची।


IAF चीफ ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत रावलपिंडी, बहावलपुर, मुरिदके, बालाकोट, मुजफ्फराबाद, सुक्कुर, सरगोधा, राफिकी और भोलारी को निशाना बनाया गया। जिसके परिणामस्वरूप 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। भारत की ब्रह्मोस मिसाइलों और राफेल जेट्स से सटीक स्ट्राइक्स। आर्मी, नेवी और एयर फोर्स की संयुक्त कार्रवाई ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read