spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराजा रघुवंशी हत्याकांड का कौन है असली मास्टरमाइंड? मर्डर केस में आया...

राजा रघुवंशी हत्याकांड का कौन है असली मास्टरमाइंड? मर्डर केस में आया नया ट्विस्ट

fok-media-samman-samaroh


Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय के शिलांग में हनीमून के दौरान इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस हत्याकांड में अब तक पत्नी सोनम रघुवंशी और उनके कथित प्रेमी राज कुशवाहा को मास्टरमाइंड बताया जा रहा था। लेकिन ताजा अपडेट में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राज कुशवाहा महज सोनम का मोहरा हो सकता है। और हत्या की साजिश के पीछे कोई और बड़ा मास्टरमाइंड हो सकता है।


 


सोनम और राज की साजिश या कोई और है असली कर्ताधर्ता?


मेघालय पुलिस की जांच में सामने आया कि सोनम ने राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या की योजना बनाई थी। शादी के महज तीन दिन बाद ही दोनों ने हत्या का प्लान तैयार कर लिया था। पुलिस ने पांच आरोपियों सोनम, राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत, और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया है। चार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया  जिसमें उन्होंने बताया कि सोनम ने ही हत्या की पूरी योजना बनाई और घटनास्थल पर राजा को मारने का आदेश दिया।  


 


लेकिन  कुछ सूत्रों का दावा है कि राज कुशवाहा जो सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। इस साजिश में पूरी तरह शामिल नहीं था। उसकी भूमिका कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हायर करने और फोन के जरिए योजना को अंजाम देने तक सीमित थी। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या सोनम ने राज को भावनात्मक रूप से उकसाकर इस हत्याकांड का हिस्सा बनाया या फिर कोई तीसरा व्यक्ति इस पूरे खेल को अपने नियंत्रित में रख कर चला रहा था।


 


हत्या का खौफनाक मंजर


पुलिस के अनुसार 23 मई को चेरापूंजी के वेई सॉडोंग झरने के पास सोनम ने राजा को सुनसान जगह पर ले जाकर हत्यारों के हवाले कर दिया। विशाल चौहान ने राजा के सिर पर पहला वार किया और सोनम ने चिल्लाकर कहा “मार डालो इसे” हत्या के बाद राजा के शव को खाई में फेंक दिया गया। जिसमें सोनम ने भी मदद की। इसके बाद सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। जबकि अन्य आरोपी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश भाग गए। 


 


क्या है असली मकसद?


सोनम के पिता का दावा है कि उनकी बेटी को फंसाया जा रहा है। जबकि राजा के परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है। राजा के पिता ने कहा “मेरे बेटे को बेरहमी से मारा गया। दोषियों को फांसी मिलनी चाहिए।” पुलिस अब सोनम और राज की चैट, कॉल रिकॉर्ड्स, और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या के पीछे का असली मकसद क्या था और क्या कोई और इस साजिश का हिस्सा तो नही था।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular