HomeUTTAR PRADESHराजा रघुवंशी हत्याकांड केस में कॉल डिटेल्स से हुआ बड़ा खुलासा, 25...

राजा रघुवंशी हत्याकांड केस में कॉल डिटेल्स से हुआ बड़ा खुलासा, 25 दिन में 112 बार फोन पर बात


Raja Raghuvanshi Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। मेघालय पुलिस की जांच दल (एसआईटी) ने आरोपी सोनम रघुवंशी के मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच में पाया कि उसने हत्या से पहले संजय वर्मा नाम के एक व्यक्ति से लगातार संपर्क में थी। 1 मार्च से 25 मार्च 2025 के बीच सोनम ने संजय वर्मा को 112 बार फोन किया। जिसने इस केस में नए सवाल खड़े कर दिए हैं।


 


क्या है संजय वर्मा का रोल?


पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनम और संजय वर्मा के बीच 25 दिनों में 119 कॉल्स हुए। जिनमें कई लंबी बातचीत शामिल थीं। एक महीने में दोनों के बीच 234 बार बातचीत हुई। संजय का मोबाइल नंबर अब बंद है और उसकी तलाश में पुलिस टीम यह पता लगाने में जुटे हैं कि संजय वर्मा का इस हत्याकांड में क्या रोल था। क्या वह हत्या की साजिश में शामिल था। या उसका सोनम के साथ कोई व्यक्तिगत रिश्ता था।


 


राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला


23 मई 2025 को मेघालय के शिलांग में हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। उनका शव 2 जून को सोहरा क्षेत्र की एक खाई में मिला। पुलिस ने सोनम रघुवंशी और उनके प्रेमी राज कुशवाहा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सोनम ने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल की है।


 


नए सुराग और जांच 


कॉल डिटेल्स के अलावा गाजीपुर की एक बस यात्री उजाला यादव ने बताया कि सोनम ने वाराणसी से गाजीपुर की यात्रा के दौरान एक नंबर टाइप किया लेकिन कॉल करने से पहले उसे डिलीट कर दिया। यह घटना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सुराग बनी। पुलिस को शक है कि सोनम और उसके साथी फर्जी सिम कार्ड्स का इस्तेमाल कर रहे थे ताकि उनकी पहचान छिपी रहे। क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दूसरा हथियार भी बरामद किया।


 


परिवार की प्रतिक्रिया


राजा के परिवार ने संजय वर्मा के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया है। राजा की मां ने बताया कि सोनम शादी के बाद चार दिन उनके घर रही लेकिन वह ज्यादातर समय फोन पर व्यस्त रहती थी। पुलिस अब संजय वर्मा की तलाश और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। मेघालय पुलिस इस मामले में डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्यों को मजबूत करने में जुटी है। संजय वर्मा का नाम सामने आने से यह केस और उलझ गया है। पुलिस का मानना है कि संजय की भूमिका से हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read