HomeUTTAR PRADESHराजस्थान में फिर हुआ भीषण सड़क हादसा, कार की ट्रेलर से हुई...

राजस्थान में फिर हुआ भीषण सड़क हादसा, कार की ट्रेलर से हुई टक्कर; जिंदा जल गए 4 दोस्त


Rajasthan Accident: राजस्थान के बालोतरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर एक कार की ट्रेलर से टक्कर के बाद अचानक ही उसमें आग लग गई, जिसके बाद 4 लोग जिंदा जल गए। ये घटना मेगा हाईवे पर सिंधरी पुलिस थाना क्षेत्र के सादा गांव के पास देर रात लगभग 1:30 बजे हुई। दुर्घटना के दौरान कार का ड्राइवर भी में बुरी तरह जख्मी हो गया।


मृतकों की हुई पहचान


पुलिस के अनुसार, डाबर गुड़ामालानी के 5 युवक सिणधरी में काम करने गए थे। रात लगभग 12 बजे के बाद वे घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार की सामने से आ रही ट्रेलर से टक्कर हो गई। बलोतरा के डीएसपी नीरज शर्मा ने मोहन ने मृतकों की पुष्टि की जिसमें प्रकाश, शंभु सिंह, सिंह और पंचाराम शामिल हैं। वहीं, कार चालक दिलीप सिंह गंभीर रूप से जख्मी है।


मामले की जांच कर रही पुलिस


हादसे के बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चारों युवक पूरी तरह जल गए थे। शवों की पहचान डीएनए टेस्ट के माध्यम से हो पाएगी। इसके बाद शव परिवारों को सौंपा जाएगा। चारों शवों को अस्पताल में रखवाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले जैसलमेर के पास मंगलवार को एक एसी बस में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read