spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराजधानी में लापरवाही का खौफनाक मंजर, खुले नाले में गिरकर युवक की...

राजधानी में लापरवाही का खौफनाक मंजर, खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

fok-media-samman-samaroh


Rohini Accident:अभी कुछ दिनों पहले ही राजधानी दिल्ली के जनक पुरी इलाके में गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस खबर ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि दिल्ली के बेगमपुर इलाके में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई। जहां एक युवक की सीवर में गिरने से मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, युवक कल दोपहर से ही लापता था। अचानक युवक के सीवर में गिरे होने की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची, और तलाशी अभियान चलाया गया। युवक को जब तक निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान 32 साल के बिरजू के रूप में हुई है। बिरजू परिवार के पालन पोषण के लिए मजदूरी करता था। हालांकि घटना के बाद सीवर के होल को बंद कर दिया गया है। फिल्हाल पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।


बिहार का रहने वाला था मृतक


पुलिस के मुताबिक, जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय मृतक बिरजू के साथ उसका एक दोस्त भी था। पुलिस ने दोस्त को पकड़कर उससे पूछताछ की। इस दौरान बिरजू के दोस्त ने चौंका देने वाला खुलासा किया। मृतक बिरजू के दोस्त ने बताया कि दोनों ने एक साथ मिलकर शराब पी थी और नशे की हालत में वहां से गुजर रहे थे। नशे में धुत होने के कारण बिरजू का पैर लड़खड़ाया और वह खुले नाले में जा गिरा, लेकिन उसके दोस्त को इसका अहसास तक नहीं हुआ। यह घटना रोहिणी सेक्टर-32 के महाशक्ति काली मंदिर के पास की है। मृतक मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था और दिल्ली में मजदूरी का काम करता था।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular