Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराजधानी दिल्ली में खूनी खेल! युवक ने पहले लड़की पर किया चाकूओं...

राजधानी दिल्ली में खूनी खेल! युवक ने पहले लड़की पर किया चाकूओं से हमला, फिर की आत्महत्या करने की कोशिश

fok-media-samman-samaroh


Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के अपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। हत्या, लूट जैसी वारदात से लोगों के अंदर डर का माहौल पैदा हो गया है। इसी बीच दिल्ली कैंट में एक युवती के साथ खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। इलाके के सिरफिरे युवक ने सरेआम चाकुओं से लड़की पर हमला कर दिया। उसके बाद खुद को भी चाकू मारकर कर घायल कर लिया। फिलहाल, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुटी गई है।


यह घटना दिल्ली कैंट के किर्बी पैलेस की है। जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11 बजे पहले युवक ने लड़की को रोककर उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद लड़की लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद लड़के भी उसी चाकू से अपना गला काटने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना इतनी भायनक थी कि आसपास के लोग सहमें हुए हैं।


रिलेशनशिप में थे लड़का औ लड़की


आसपास के लोगों के मुताबिक, लड़का-लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों के बीच कोई विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से युवक ने इस खूनी खेल को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश में जुट गई है कि आखिर इस हमले के पीछे की वजह क्या थी। शुरूआती जानकारी के अनुसार, लड़की और युवक रिलेशनशिप में थे, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों की बीच अनबन हुई थी। जिसके बाद लड़के ने इस घटना को अंजाम दिया।  


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular