HomeUTTAR PRADESHरश्मिका मंदाना और विजय इस होटल में लेंगे सात फेरे, एक रात...

रश्मिका मंदाना और विजय इस होटल में लेंगे सात फेरे, एक रात का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश


Rashmik Mandhana-Vijay Wedding: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों अरावली की पहाड़ियों पर बने एक आलीशान होटल में सात फेरे लेंगे। बताया जा रहा है कि इस होटल के कई कमरे बुक किए गए हैं और शादी की तैयारी भी शुरू हो गई है।


बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय की शादी की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थी। लेकिन अब दोनों जल्द ही एक-दूसरे के होने वाले हैं। दोनों की शादी आईटीसी ममेंटोस में होने जा रही है। हालांकि, इसे लेकर अब तक परिवार या फिर स्टार्स की तरफ से पुष्टी नहीं की गई है।


कितना है एक रात का किराया


होटल की वेबसाइट पर पर चेक करने पर पता चलता है कि यहां वैली व्यू वाले रूम का एक रात का किराया लगभग 26 हजार रुपए है। ये किराया क्लब के मेंबर्स के लिए है। बाकी लोगों के लिए किराया काफी ज्यादा भी हो सकता है। हालांकि, इसकी जानकारी वेबसाइट पर नहीं दी गई है। इसके अलावा होटल में दो तरह के सुईट हैं। अरावली सुईट का एक रात का किराया 55 हजार रुपए हैं। वहीं, ममेंटोस सुईट का किराया लगभग 75 हजार रुपए से लेकर 88 हजार के रेंज तक है।


उदयपुर बना वेडिंग डेस्टिनेशन


राजस्थान का उदयपुर ग्रैंड और रॉयल वेडिंग के लिए पहले ही पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक है। रश्मिका और विजय देवरकोंडा से पहले भी कई हस्तियों की शादियां हो चुकी है। हाल ही में अरबपति राजू मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी की चर्चा खूब हुई थी। जहां पूरा बॉलीवुड और हॉलीवुड पहुंच गया था। उनके अलावा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भी उदयपुर में शादी की थी।   

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read