जलालपुर,अंबेडकरनगर। घर जा रहे दबंग युवक ने पुरानी रंजिश में दूसरे युवक के ऊपर चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया। चाकू सिर के बजाय उसके होंठ पर लगी। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर धारदार हथियार से मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना थाना मालीपुर के मंसूरपुर गांव में बीते 14 अक्टूबर को घटित हुई। गांव निवासी छोटेलाल और कृष्ण कुमार के बीच पुरानी रंजिश है। 14 अक्तूबर को छोटेलाल घर जा रहा था इसी दौरान कृष्ण कुमार उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। हमला देख छोटेलाल सिर नीचे कर लिया जिससे चाकू उसे होंठ पर लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए नगपुर अस्पताल ले गई। पीड़ित छोटेलाल की तहरीर पर आरोपी कृष्ण कुमार के विरुद्ध धारदार हथियार आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
रंजिश में युवक पर प्राण घातक हमला,आरोपी पर केस
7
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh


