spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHयूपी में बारिश का तूफानी कहर, 51लोगों की मौत; प्रदेश में मची...

यूपी में बारिश का तूफानी कहर, 51लोगों की मौत; प्रदेश में मची तबाही

fok-media-samman-samaroh


UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बुधवार की रात तेज आंधी-बारिश ने लगभग पूरे प्रदेश में तबाही मचा दी। इस दौरान पेड़ और दीवार गिरने से कुल 51 लोगों की जान चली गई। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। बुलंदशहर में 89 किमी प्रति घंटा और मेरठ में 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चलीं । आगरा, अलीगढ़ और अन्य इलाकों में भी तूफानी हवा चलीं, जिससे कई जगहों पर टिन की छतें और छप्पर उड़ गए।


 


उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का कहर


उत्तर प्रदेश में बुधवार देर रात आंधी और तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई। अकेले ब्रज क्षेत्र में 17 लोगों की जान चली गई, जबकि अवध क्षेत्र के 12 जिलों में भी भारी नुकसान हुआ। आगरा, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद और टूंडला में कई लोगों की मौत हो गई। कई जगहों पर दीवारें गिरने और बिजली गिरने से लोगों की जान गई। मौत के आंकड़े देखें तो आगरा और अवध क्षेत्र में 3 लोगों की मौत , कासगंज में 6 लोगों की मौत जिनमें से 4 महिलाएं थी। टूंडला,अंबेडकरनगर,अमेठी और अयोध्या में दीवार  और बिजली गिरने से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई हैं। साथ ही मुरादाबाद में आंधी के दौरान हवा के झोंके से एक महिला की छत से गिर कर मौत हो गई। इसके अलावा कानपुर व आसपास और बुंदेलखंड के जिलों में 22 लोगों की मौत हो गई।


 


मुख्यमंत्री के निर्देश: तत्काल राहत कार्य शुरू करें


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों के अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिया हैं। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखने को कहा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि आपदा से प्रभावित लोगों को राहत राशि वितरित की जाए और घायलों का उपचार कराया जाए। इसके अलावा, फसल नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेजने को भी कहा गया है, ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके।


 


बारिश की चेतावनी: आज भी कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश के आसार


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 65 से अधिक जिलों में तेज रफ्तार हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा, अरब सागर में बने कम दबाव क्षेत्र के कारण शनिवार से प्रदेश में बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में और वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular