HomeUTTAR PRADESHयूपी में ठंड का प्रकोप जारी, घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की...

यूपी में ठंड का प्रकोप जारी, घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी


up weather update: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगो की परेशानी को बढ़ा दिया है। सर्दी से खुद को बचाने के लिए लोग गरम कपड़ों और अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा और अयोध्या में सर्दी का सितम जारी है।उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं लोगों को ठंड से बचाने के लिए वाराणसी में बेघर लोगों के लिए 25 हाई-टेक रैन बसेरे बनाए गए हैं।  कड़कड़ाती ठंड में लोगों के लिए रैन बसेरे लोगों को बड़ी राहत देने का काम कर रहे हैं।  


 


घना कोहरे का प्रकोप जारी 


 


भगवान श्रीराम नगरी आयोध्या में भी सर्दी और ठंड का प्रकोप जारी है, अयोध्या में ठंड के साथ कोहरे का असर दिखाई दिया है, कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी घटी है। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर कोहरो की सफेद चादर की से ढका नजर आया है।  वहीं ठंड और कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।  ताज नगरी आगरा में ठंड और सर्दी से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त है, घने कोहरे की वजह से ताज महल दिखाई नहीं पड़ रहा है। अगर आगरा के आज के तापमान की बात की जाए तो मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आज का अधिकतम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मगर, कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटी है।  


 


यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?


 


मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, पश्चिम यूपी के संभाग में कहीं कहीं घना से अत्यंत घना कोहरा होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभाग में कहीं-कहीं घना कोहरा होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान में कोहरे की परत बने रहने के कारण कुछ जगहों पर दिन-प्रतिदिन तापमान में उल्लेखनीय परिवर्तन की संभावना है. इसके अलावा अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।  


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read