HomeUTTAR PRADESHयूपी पुलिस को गोदारा ने दी सोशल मीडिया पर धमकी, बोला- अब...

यूपी पुलिस को गोदारा ने दी सोशल मीडिया पर धमकी, बोला- अब किसी को नहीं मिलेगी माफी


Crime News: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों रविंद्र और अरुण के एनकाउंटर के बाद रोहित गोदारा नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से धमकी भरा पोस्ट किया गया है। एनकाउंटर को सनातन की हार बताते हुए लोगों को भड़काने की कोशिश की गई। वहीं, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद वे सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की परीक्षा लेने की कोशिश नहीं करेंगे। यदि ऐसा किया तो पुलिस और सख्ती से अपना काम करेंगी।


सीएम ने दिए निर्देश


एडीजी ने बताया कि सीएम योगी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि लोगों में भय फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए और अपराध के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाई जाए। गिरोह के पास हथियार कहां से आते हैं? इसकी भी जांच कराई जाएगी।


फेसबुक पर दी धमकी


अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर डाली गई पोस्ट में लिखा है कि ये एनकाउंटर हमारे जीवन की बहुत बड़ी क्षति है। इन भाइयों ने धर्म के लिए बलिदान दिया है। ये एनकाउंटर नहीं, सनातन की हार है। हम हमारे शहीद भाइयों के लिए वो काम कर सकते हैं, जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकते। इसमें जिसका भी हाथ है, वो चाहे कितना भी पावर वाला हो, समय लग सकता है, लेकिन इसकी माफी नहीं है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read