spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHयूपी टी-20 लीग में मैच फिक्सिंग की कोशिश, ऐसे रची गई साजिश,...

यूपी टी-20 लीग में मैच फिक्सिंग की कोशिश, ऐसे रची गई साजिश, BCCI ने दिए जांच के आदेश

fok-media-samman-samaroh


UP T20 Match Fixing: यूपी टी-20 लीग 2025 में मैच फिक्सिंग की कोशिश करने की खबर सामने आई है। काशी रुद्रास टीम के मैनेजर अर्जुन चौहान को सोशल मीडिया के माध्यम से एक करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया। अर्जुन चौहान ने आरोप लगाया कि फिक्सर चाहता था कि टीम का एक खिलाड़ी उसकी बताई गई रणनीति के हिसाब से खेले। इस प्रस्ताव को अर्जुन चौहान ने तुरंत ठुकरा दिया और इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को दी।


बीसीसीआई ने की जांच शुरू


बीसीसीआई की जांच में सामने आया कि संदिग्ध यूजर लगातार अर्जुन से बातचीत करने की कोशिश कर रहा था और उस पर फिक्सिंग के लिए दबाव बना रहा था। यह संपर्क 19 अगस्त की रात 11:12 बजे इंस्टाग्राम आईडी vipss_nakrani से हुआ। पहले प्रमोशन कराने की बात की गई। फिर कॉल करने की कोशिश की गई। इसके बाद मैच फिक्स करने का सीधा प्रस्ताव रख दिया। यूजर ने कहा कि एक करोड़ रुपये मिलेंगे, जिसमें से 50 लाख अर्जुन अपने पास रख सकते हैं। इसके साथ ही ये भी कहा गया कि ये राशि अमेरिकी डॉलर में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी।


इस पूरे मामले में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के क्षेत्रीय सत्यनिष्ठा प्रबंधक हरदयाल सिंह चंपावत ने शिकायत दर्ज कराई है। वह एंटी करप्शन यूनिट, मध्य क्षेत्र जयपुर में पदस्थ हैं और फिलहाल लखनऊ में तैनात हैं। चंपावत ने बताया कि अर्जुन की सजगता से यह साजिश सामने आ सकी और बीसीसीआई ने इसकी गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।


बड़े खुलासे की संभावना


सुशांत गोल्फ सिटी थाने के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू हो गई है। पुलिस टीम मैनेजर के बयान दर्ज करेगी और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाएगी। फिलहाल संदिग्ध यूजर की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular