HomeUTTAR PRADESHयूपी के व्यापारी अब अपने को स्वतंत्र महसूस कर रहे हैं-संदीप बंसल

यूपी के व्यापारी अब अपने को स्वतंत्र महसूस कर रहे हैं-संदीप बंसल

टांडा,अम्बेडकरनगर। स्वतंत्रता के बाद प्रदेश के व्यापारी पहली बार अपने आप को स्वतंत्र महसूस कर रहे है। प्रदेश की सरकार में व्यापारियों में डर और दहशत खत्म हो गया है। ये बातें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने हयातगंज मोहल्ले में सेठ ज्वैलर्स के उद्घाटन अवसर पर कही। बंसल ने कहाकि हम लोग पिछले 24 वर्ष से यह प्रयास कर रहे थे कि हमारे देश में शिक्षा दिवस मनाया जाता है बाल दिवस और मजदूर दिवस मनाया जाता है परंतु व्यापारी दिवस नहीं मनाया जाता है लेकिन सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला व्यापारी ही है परंतु उसके नाम पर कोई भी ऐसा दिवस नहीं है तमाम सरकारी आई और गई परंतु व्यापारी दिवस घोषित नहीं हो पाया 29 जून को भामाशाह की जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस घोषित किया गया जो हम सब व्यापारियों के गर्व की बात है हमारी यह भी मांग थी कि उत्तर प्रदेश के हर जिले का जिलाधिकारी व्यापारियों का सम्मान करें जिला प्रशासन किसी भी व्यापारी के साथ गलत व्यवहार न करें। यह मांग भी पूरी हो गयी है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहाकि हमारी मांग है कि जिस तरह अन्य लोगो को पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है उसी तरह व्यापारियों को भी पेंशन दी जाये। योगी सरकार में व्यापारी पूरी तरह भय मुक्त है उन्होंने मुख्यमंत्री योगी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का आभार व्यक्त दिया। इस दौरान प्रदेश मंत्री संतोष अग्रवाल, सत्य नरायण सेठ,राम प्यारे विश्वकर्मा, पंडित कमला पति त्रिपाठी, कृष्ण कुमार सोनी ,जिलाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ,शंकर गुप्ता ,भूपेश जायसवाल, आनन्द कुमार सिंधी ,चेयरमैन ओमकार गुप्ता,विशु सलूजा ,अमरजीत सिंह ,अमित जायसवाल पिंटू आदि मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read