HomeUTTAR PRADESHयात्रियों के लिए अलर्ट! फ्लाइट लेट या कैंसिल होने पर क्या करें?...

यात्रियों के लिए अलर्ट! फ्लाइट लेट या कैंसिल होने पर क्या करें? जानिए अपने कानूनी अधिकार


IndiGo Flight Cancellation:दिसंबर 2025 का महीना भारतीय विमान यात्रियों के लिए काला पड़ गया है। इंडिगो एयरलाइंस, जो देश की 60% घरेलू उड़ानों पर कब्जा रखती है, पायलटों की कमी और फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के दूसरे चरण के गलत क्रियान्वयन की वजह से भारी संकट से जूझ रही है। 01 दिसंबर से अब तक 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, जिसमें दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरु जैसे हवाई अड्डों पर हजारों यात्री फंस गए हैं।


05 दिसंबर को दिल्ली से सभी इंडिगो उड़ानें आधी रात तक रद्द कर दी गईं, जबकि 4 दिसंबर को ही 550 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। एयरलाइन का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस 35% से गिरकर 8.5% रह गया है। DGCA ने नाइट ड्यूटी पर छूट दी है, लेकिन पूर्ण स्थिरीकरण फरवरी 2026 तक ही संभव बताया गया है। ऐसे में यात्री परेशान हैं, लेकिन DGCA के यात्री अधिकार चार्टर के तहत आपके मजबूत हक हैं। यानी फ्लाइट देरी या केंसिल होने पर एयरलाइन से आप क्या-क्या मांग सकते हैं?


फ्लाइट देरी होने पर आपके अधिकार


अगर आप समय पर चेक-इन कर चुके हैं और फ्लाइट लेट हो जाती है, तो DGCA के नियमों के तहत एयरलाइन को ये सुविधाएं देनी पड़ेंगी।


देरी की अवधि के आधार पर:


मील्स और रिफ्रेशमेंट:2.5 घंटे से कम उड़ान पर 2 घंटे से ज्यादा देरी।


2.5-5 घंटे उड़ान पर 3 घंटे से ज्यादा।


5 घंटे से ज्यादा पर 4 घंटे से ज्यादा।


  1. रीशेड्यूल या रिफंड:6 घंटे से ज्यादा देरी पर एयरलाइन को 6 घंटे के अंदर वैकल्पिक उड़ान देनी होगी, वरना फुल रिफंड का अधिकार।

  2. होटल और ट्रांसपोर्ट:ओवरनाइट देरी या 24 घंटे से ज्यादा पर फ्री होटल स्टे (ट्रांसफर सहित)। इंडिगो ने दिल्ली-चेन्नई जैसे जगहों पर होटल व्यवस्था की है, लेकिन अगर न मिले तो शिकायत करें। रात 8 बजे से सुबह 3 बजे की उड़ान पर 6 घंटे से ज्यादा देरी होने पर भी होटल अनिवार्य।

  3. कंपेंसेशन:देरी पर सीधा मुआवजा नहीं, लेकिन अगर कनेक्टिंग फ्लाइट मिस हो जाए तो रद्दीकरण के समान कंपेंसेशन (नीचे देखें)।


फ्लाइट कैंसिलेशन पर आपके अधिकार


फुल रिफंड:हमेशा आपका हक, चाहे असाधारण परिस्थिति हो। कैश/बैंक के लिए तुरंत, क्रेडिट कार्ड पर 7 दिनों में। इंडिगो ने ऑनलाइन पोर्टल (goindigo.in/refund.html) से 7 वर्किंग डेज में प्रोसेसिंग का वादा किया है।


अतिरिक्त सुविधाएं:कैंसिलेशन पर भी मील्स, वेटिंग एरिया, और अगर रात हो तो होटल। कनेक्टिंग फ्लाइट मिस होने पर पूरा पैकेज।


अपवाद: मौसम, सिक्योरिटी या प्राकृतिक आपदा पर कंपेंसेशन नहीं, लेकिन रिफंड और बेसिक सुविधाएं (मील्स, होटल) हमेशा। इंडिगो का FDTL मुद्दा ‘ऑपरेशनल’ है, इसलिए पूरा कंपेंसेशन लागू।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read