HomeUTTAR PRADESHमोहम्मद दीपक से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी? युवाओं को लेकर कही...

मोहम्मद दीपक से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी? युवाओं को लेकर कही बड़ी बात


Rahul Gandhi Meets Mohammad Deepak:उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम का संचालन करने वाले दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से राहुल गांधी ने मुलाकात की है। राहुल गांधी ने मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की है। बता दें कि उत्तराखंड में हाल ही में हुए धार्मिक विवाद के बाद मोहम्मद दीपक का नाम सुर्खियों में आया था। 


राहुल गांधी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए। हर इंसान, एक समान, यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान।


कैसे चर्चा में आए दीपक


दरअसल, 26जनवरी को कोटद्वार में हुई आपसी बहस का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक बुजुर्ग दुकानदार पर दुकान से बाबा शब्द हटाने के लिए कहा जा रहा था। जिसका विरोध मोहम्मद दीपकने किया। बहस के बीच जब उनसे नाम पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया। जिसके बाद इस खबर ने सुर्खियां बंटोरी। कुल लोगों ने इसे सामाजिक सौहार्द का उदाहरण बताया, जबकि कुछ संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई। इस मामले के बाद दीपक की चर्चा पूरे देश में होने लगी।


31 जनवरी के बाद क्या हुआ


दीपक का कहना है कि 31 जनवरी को कुछ संगठन उनके जिम के बाहर प्रदर्शन करने आए थे लेकिन, पुलिस ने स्थिति को संभाला। हालांकि, उनका जिम के कारोबार को नुकसान पहुंचा। उनके मुताबिक पहले करीब 150 सदस्य जिम आते थे लेकिन, अब 12 से 14 लोग आ रहे हैं। दीपक का कहना है कि जिम किराए के मकान पर चलता है। जिसका 20 हजार रुपए प्रति महीना किराया है। इसके अलावा छह महीने पहले बनाए गए घर के 16 हजार रुपए प्रति महीने किश्त भी देना होता है। उनका कहना है कि जिम ही परिवार की एकमात्र कमाई का जरिया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read