spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमोदी कैबिनेट का मंत्रीमंडल विस्तार जल्द, बिहार के इस दिग्गज की होगी...

मोदी कैबिनेट का मंत्रीमंडल विस्तार जल्द, बिहार के इस दिग्गज की होगी वापसी

fok-media-samman-samaroh


Modi Cabinet Expansion: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। जानकारी के मुताबिक पीएम मानसून सत्र के शुरू होने से पहले कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं। इस कैबिनेट विस्तार में एक तरफ जहां कई मंत्रियों की विदाई हो सकती है तो वहीं, कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले कैबिनेट विस्तार में चुनावी राज्यों खासकर बिहार, असम और बंगाल के नेताओं को जगह मिल सकती है। बता दें, इस वक्त कैबिनेट में 9 और मंत्री बनाए जा सकते हैं।


“9 मंत्री पद खाली”


प्रधानमंत्री मोदी ने जब तीसरी बार पद की शपथ ली तो उनके साथ करीब 71अन्य नेताओं ने  भी मंत्री पद की शपथ ली। जिनमें 30कैबिनेट मंत्री, 5स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36राज्य मंत्री शामिल हैं। बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट में मंत्रियों की अधिकतम संख्या लोकसभा के कुल सदस्यों की संख्या के 15%से अधिक नहीं हो सकती, जो 543का 15%है, यानी लगभग 81-82मंत्री हो सकते हैं। इस तरह से मोदी कैबिनेट में फिलहाल 9मंत्री पद खाली है।


उपेंद्र कुशवाहा बन सकते हैं मंत्री


मोदी 3.0के पहले विस्तार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का मंत्री बनना तय है। इसके पीछे बताया जा रहा है कि साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा को मंत्री बनकार बीजेपी कुशवाहा समाज के लोगों को यह संदेश देना चाहती है कि बिहार में कुशवाहा जाति को सबसे अधिक वही प्राथमिकता और प्रतिनिधित्व देती है। गौरतलब है कि उपेंद्र कुशवाहा मोदी कैबिनेट में 2014 से 2018 तक मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। कुशवाहा ने 10 दिसंबर 2018 को मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया और एनडीए से भी नाता तोड़ लिया। हालांकि अब बिहार चुनाव से पहले उनकी मोदी कैबिनेट में वापसी तय है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular