HomeUTTAR PRADESHमैनें हमेशा विकास की राजनीति की है, नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्य भी...

मैनें हमेशा विकास की राजनीति की है, नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्य भी अपने क्षेत्रों में विकास का ध्येय बनाए, हमारा दायित्व बहुत बड़ा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज


Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “मैंने हमेशा विकास की राजनीति की है, जब-जब चुनाव लड़ा, तब मैने धर्म, जाति, क्षेत्रवाद का कभी प्रयोग नहीं किया”। उन्होंने अम्बाला छावनी मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन चेयरमैन, उप चेयरमैन, नामित सदस्यों व नगर परिषद पार्षदों से कहा कि आप भी यही ध्येय बनाएं कि अपने-अपने क्षेत्र में हमने काम करना है। जो दायित्व मिला है वह बहुत बड़ा दायित्व है। किसानों की जो समस्याएं होगी या आएंगी, उनका आपने समाधान करना है।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सब्जी मंडी से संबंधित जो समस्या है उस बारे आढ़तियों व अन्य के साथ बातचीत की जाएगी और सबकुछ ठीक रहा तो इसी माह इस समस्या का हल भी करवा दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद किया।


अनिल विज ने इस मौके पर भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया कि उन्होंने मार्किट कमेटी चेयरमैन, उप चेयरमैन के साथ-साथ 18सदस्यों को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन व वाइस चेयरमैन अनुभवी हैं तथा वह किसानों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों मिलकर किसानों से संबंधित जो भी समस्या होगी उसका हल करेंगे और यदि किसी समस्या का हल करने में कोई दिक्कत या अन्य कारण है वह उनके संज्ञान में लाएंगे ताकि उस समस्या का भी समाधान करवाया जा सके।


अनाज मंडी निर्माण के पूर्व मुख्यमंत्रियों ने केवल पत्थर लगवाए, हमने नई अनाज मंडी बनाकर दी :  विज


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अनाज मंडी के लिए कईं पूर्व मुख्यमंत्रियों ने पत्थर तो लगाए लेकिन वह पत्थर ही लगे रह गए। धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आपने जो ताकत मुझे दी है उस ताकत के बलबूते पर मैनें सबसे पहला प्रोजैक्ट अनाज मंडी को शहर से बाहर स्थापित करवाने का काम किया, जहां पर आज सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अम्बाला छावनी अनाज मंडी यह ऐसी मंडी है जो जीटी रोड हाईवे पर स्थित है और सभी सुविधाओं से सम्पन्न है। यहां पर किसानों के लिए रैस्ट हाउस के साथ-साथ कैंटीन की भी व्यवस्था है। चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का जो कार्यालय है वह भी काफी बढिया है।


पुरानी अनाज मंडी में थी कई समस्याएं : विज


उन्होने बताया कि अम्बाला छावनी स्थित बाजार में पहले जो पुरानी मंडी थी, उसमें न तो अनाज डालने की व्यवस्था थी बल्कि जो अनाज वहां डाला जाता था वह नगर परिषद के कार्यालय के बाहर तक आ जाता था, खराब भी हो जाता था तथा जानवर भी उसे खराब कर देते थे। किसानों को अपने अनाज की रखवाली रात को जागकर करनी पड़ती थी। इतना ही नहीं पुरानी अनाज मंडी के नजदीक रहने वाले दुकानदारों के साथ-साथ अन्य को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गेहूं व धान के सीजन में अनाज आने पर बाजार तक बंद हो जाते थे।


इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार, मार्किट कमेटी सचिव नीरज भारद्वाज, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी विकास बहगल, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, प्रवेश शर्मा, जसबीर जस्सी, सुदर्शन सिंह सहगल, आढती एसोसिएशन के प्रधान अजय गर्ग, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, रवि सहगल, मदन लाल शर्मा, नरेन्द्र राणा, राजीव डिम्पल, बिजेन्द्र चौहान, किरण पाल चौहान, बलित नागपाल, बलकेश वत्स, एसआर कलसी, एडवोकेट एके सहगल, दीपक भसीन, पुनीत सरपाल, बीएस बिन्द्रा, मोहित कौशिक के साथ-साथ आढतीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read