HomeUTTAR PRADESH‘मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए’ मुजफ्फरपुर में NDA...

‘मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए’ मुजफ्फरपुर में NDA पर जमकर बरसे राहुल गांधी


Rahul Gandhi in Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी नेएक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और जेडीयू पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बताइए आपके फोन के पीछे क्या लिखा है। मेड इन चाइना। नरेंद्र मोदी जी ने नोटबंदी और GST लागू करके सभी छोटे व्यवसायों को नष्ट कर दिया है। जहां भी देखो, मेड इन चाइना है। हम कहते हैं कि यह मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए। मोबाइल, शर्ट, पैंट, ये सब बिहार में बनने चाहिए और बिहार के युवाओं को उन कारखानों में रोजगार मिलना चाहिए। हमें ऐसा बिहार चाहिए।


राहुल गांधी ने कहा कि मैं देश के हर जिले में गया हूं। जहां भी मैं जाता हूं वहां बिहार के युवा मुझे मिलते हैं। मैं आपसे सवाल पूछना चाहता हूं आपने दिल्ली बनाई, बेंगलुरु की सड़कें बनाई, गुजरात में आपने काम किया खून पसीना दिया। मुंबई को आपने मदद दी। दुबई आपकी मेहनत से बना है। आप अलग-अलग प्रदेशों की मदद कर सकते हो, शहरों को बना सकते हो तो फिर बिहार में आप ये काम क्यों नहीं कर पा रहे हैं?।यहां पर 20 साल से नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं। अपने आप को अति पिछड़ा कहते हैं, बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए इन्होंने पिछले 20 साल में क्या किया? क्या आप ऐसा प्रदेश चाहते हैं जहां आपको कुछ ना मिले?।


20 साल में नहीं दिए वे अगले 5 साल में कहां से देंगे?– तेजस्वी यादव


राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, “20 साल से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। 11 साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। सकरा को कुछ कारखाना मिला है क्या? कोई अच्छा अस्पताल मिला होगा? कोई विश्वविद्यालय मिला होगा? लोगों को नौकरी रोजगार मिला होगा?। केवल घूसखोरी बढ़ी है की नहीं?… जो 20 साल में नहीं दिए वे अगले 5 साल में कहां से देंगे?।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read