HomeUTTAR PRADESHमुर्शीदाबाद के बाद इस राज्य में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान, इस...

मुर्शीदाबाद के बाद इस राज्य में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान, इस संगठन ने की घोषणा


Babri Masjid Foundation:भारी हंगामे के बीच 6 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखी गई। पूरे देश में ये मुद्धा गरमाया हुआ है। वहीं, अब तहरीक मुस्लिम शब्बन के अध्यक्ष मुश्ताक मलिक ने बताया कि बाबरी मस्जिद के लिए स्मारक ग्रेटर हैदराबाद में कल्याणकारी संस्थानों के साथ स्थापित किया जाएगा। मलिक ने कहा कि हैदराबाद में एक नियमित सार्वजनिक बैठक से साथ बाबरी मस्जिद के विध्वंस की वर्षगांठ मनाई है।


उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की 33वीं बरसी के चलते हैदराबाद स्थित मस्जिद में एक नियमित सार्वजनिक बैठक आयोजित की गई थी। उस बैठक में हमने तय किया कि तेलंगाना राज्य के ग्रेटर हैदराबाद में बाबर मस्जिद के लिए स्मारक बनाए जाएगा। इसके अंतर्गत कुछ कल्याणकारी संस्थान भी बनाई जाएंगी।


किसी को परेशान नहीं होना चाहिए- मलिक


मलिक ने आगे बताया कि नाम से किसी को परेशान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा राजनीतिक प्रचार है। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए बाबर की तरफ से कोई आर्थिक सहायता आया था। यह संभव है कि किसी स्थानीय व्यक्ति का नाम बाबर रखा गया हो लेकिन भाजपा और आरएसएस बाबर को मुद्दा बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बाबर का शासनकाल बहुत छोटा था।


मुश्ताक मलिक ने कहा कि इस मुद्दे का इस्तेमाल समुदायों को बांटने के लिए किया जा रहा है। यह देश को बांटने के लिए राजनीतिक दुष्प्रचार है। इससे हिन्दुओं, मुस्लमानों, सिखों, ईसाइयों और दलितों के बीच भाईचारा था, वह बिखर गया है और नफरत के बीज बोए गए हैं।


भाजपा ने किया विरोध


इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशीला रखने के बाद निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी सरकार राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे रही है। तरुण चुघ ने कहा कि भारत बाबर के नाम पर किसी स्मारक को कभी स्वीकार नहीं करेगा।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read