HomeUTTAR PRADESH‘मुझे नोबेल प्राइज मिलना चाहिए’ हमें काम करने नहीं दिया गया, फिर...

‘मुझे नोबेल प्राइज मिलना चाहिए’ हमें काम करने नहीं दिया गया, फिर भी हमने काम करके दिखाया- अरविंद केजीरवाल


Punjab News: इन दिनों दुनिया में नोबेल प्राइज लेने के कई नेताओं ने अपनी इच्छा जाहिर की है। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी नोबेल प्राइज की इच्छा जाहिर की है। इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी नोबेल प्राइज की अपनी इच्छा जाहिर की है।


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी दिल्ली में एलजी के रहते हुए इतना सारा काम कर दिया है कि उन्हें भी एक नोबेल प्राइज मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, “जितने दिन हमारी सरकार (दिल्ली) में रही, हमें काम करने नहीं दिया गया, फिर भी हमने काम करके दिखाया। मुझे लगता है कि मुझे शासन और प्रशासन के लिए नोबेल प्राइज मिलना चाहिए।


पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पिछले साल जून में, जब तापमान 50 डिग्री सेल्सियस था, एक मिनट भी बिजली नहीं कटी थी, लेकिन अब बिजली कटौती हो रही है। बीजेपी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे राजनीति कर रहे हैं, और उन्हें बस पैसा कमाना है। मुझे शासन और प्रशासन के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए क्योंकि मेरी AAP सरकार ने एलजी की रुकावटों के बावजूद राजधानी में इतना काम किया है।


मुझे नोबेल प्राइज मिलना चाहिए- अरविंद केजरीवाल


इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल ने अपने लिए नोबेल प्राइज की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि  वह नोबेल प्राइज के हकदार हैं। उन्होंने कहा था कि ‘एलजी दिल्ली सरकार के कामों में अड़ंगा लगाते हैं और बावजूद इसके इतने सारे काम कर दिए हैं कि मुझे नोबेल प्राइज मिलना चाहिए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read