Thursday, April 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमुख्यमंत्री संदर्भित पत्रों पर झूठी रिर्पाट कतई बर्दास्त नहीं-पद्मेश श्रीवास्तव

मुख्यमंत्री संदर्भित पत्रों पर झूठी रिर्पाट कतई बर्दास्त नहीं-पद्मेश श्रीवास्तव

fok-media-samman-samaroh

 

अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील में नवागत तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद तहसील कर्मचारियों, लेखपालों, संग्रह अमीनो आदि के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया। शुक्रवार की सुबह तहसील सभागार में बैठक के दौरान तहसीलदार ने कहा कि मुख्यमंत्री संदर्भित पत्रों पर शत प्रतिशत कार्यवाही किया जाना है। बगैर सत्यता के झूठी रिपोर्ट किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं है। मुख्यमंत्री पोर्टल, संपूर्ण समाधान और थाना दिवस आदि में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण करना है। यदि निस्तारण के बाद फर्जी रिपोर्ट लगाने की शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही तय है। उन्होंने कहा कि मुखिया किसान की मौत के बाद वरासत लटकने की शिकायत आम होती है। ऐसे में अपने-अपने क्षेत्र में मृत किसानों के बाबत जानकारी लेकर उनके सेजरा के अनुसार वरासत करे। हर हाल में शत प्रतिशत वरासत होना चाहिए। उन्होंने संग्रह अमीनो से लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित करने का आह्वाहन किया। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी साधु दुबे, लेखपाल संघ अध्यक्ष जय करन पाल, अजय यादव, सुमित यादव समेत अन्य सभी मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular