HomeUTTAR PRADESHमिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, ईंधन की कमी नहीं,...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, ईंधन की कमी नहीं, सप्लाई पूरी तरह सामान्य


Iran War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि देश में कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर ईंधन की खरीदारी न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है।


पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने कहा कि 100% पीएनजी और 100% सीएनजी की आपूर्ति जारी है। सरकार लगातार गैस नेटवर्क को मजबूत करने पर काम कर रही है। हाल ही में 2.5 लाख नए पीएनजी कनेक्शन जुड़े हैं, जबकि करीब 2.20 लाख उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट हुए हैं।


विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी


वहीं, विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की है। इस दौरान दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने खास तौर पर होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों को खुला रखने और क्षेत्र में तनाव कम करने की जरूरत पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री को श्रीलंका के राष्ट्रपति का भी फोन आया, जिसमें क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा हुई।


उड़ानों की स्थिति में सुधार- असीम महाजन


इसके अलावा अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन ने बताया कि मिडिल ईस्ट से भारत आने वाली उड़ानों की स्थिति में अब सुधार हो रहा है। 28 फरवरी से अब तक करीब 4.26 लाख भारतीय सुरक्षित वापस लौट चुके हैं। आज लगभग 80 उड़ानों के आने की उम्मीद है, जिससे और लोगों की वापसी संभव होगी। सरकार का कहना है कि देश में ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की कमी नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि वे संयम बनाए रखें और पैनिक बाइंग से बचें, ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read