टांडा,अम्बेडकरनगर मामली विवाद में दो पक्षो में मारपीट हो गयी पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अल्लाबक्श पुत्र हकीक शाह ने थाना अलीगंज में तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर के सामने खड़ा था तभी राजा पुत्र नसीब अली निवासी अलीगंज उत्तरी सोरगुल आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा देखा कि विपक्षी बादशाह पुत्र नसीब अली आपस में गाली गलौज कर रहे थे मेरे बीच बचाव के दौरान विपक्षी द्वारा ईंट से मार दिया जिससे मेरे आँख के नीचे चोट लग गयी उसी बीच अन्य लोग भी बीच बचाव करने लगे जिसमें राजा पुत्र नसीब अली को कुछ चोटे आई है। लोगो की भीड़ देखकर लाठी डण्डा मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मामूली विवाद में पिटाई के शिकार पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा
10
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh


