spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमहिला के साथ छेड़खानी का आरोपी फरार,मुकदमा दर्ज

महिला के साथ छेड़खानी का आरोपी फरार,मुकदमा दर्ज

fok-media-samman-samaroh

टांडा,अम्बेडकरनगर। महिला से मारपीट व छेड़खानी के मामले में पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है। नगर पंचायत किछौछा की एक महिला ने थाना बसखारी में तहरीर देकर बताया कि प्रार्थिनी के मोहल्ले के रहने वाले इन्द्रेश प्रायः मेरे घर आकर गाली-गलौज करता है तथा जान से मारने की धमकी देता है। प्रार्थिनी के पति परदेश में रहते है प्रार्थिनी अपने चार बच्चो के साथ अकेली रहती है बीती रात बुधवार को इन्द्रेश मेरे घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए प्रार्थिनी के साथ मार पीट करने लगा प्रार्थिनी ने तुरंत 1090 पर काल किया तो पुलिस आई तो इन्द्रेश वहां से भाग गया। इन्द्रेश झगड़े की आड़ में छेड़खानी भी करता है। विपक्षी इन्द्रेश आये दिन प्रार्थिनी से झगड़ा करता रहता है और कहता है कि प्रार्थिनी का अशलील वीडियो बनाकर इन्टरनेट मीडिया पर डाल देंगा। जिससे उसका पूरा परिवार भय में है और हमेशा डर लगा रहता है कि इन्द्रेश कहीं कुछ बड़ी घटना न कर दें। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular