HomeUTTAR PRADESHमहिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की पहल, कैब बुक करते समय...

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की पहल, कैब बुक करते समय मिलेगा ये खास फीचर


Cab Booking New Feature For Women Safety:महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई नीति लागू की है, जिसके तहत कैब एग्रीगेटर ऐप्स पर महिला यात्री को महिला ड्राइवर की सुविधा मिलेगी। दरअसल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन एग्रीगेटर्स दिशानिर्देश, 2025 में संशोधन कर इस प्रावधान को शामिल किया है। इसके अलावा प्री-राइड टिपिंग पर रोक लगा दी गई है और टिप की पूरी राशि ड्राइवर को ही मिलेगी। यह कदम कैब सेवाओं में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। ये नियम 25 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो चुके हैं और सभी कैब एग्रीगेटर्स को इन्हें अपनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।


महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस


संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, कैब ऐप्स जैसे ओला, उबर और रैपिडो जैसे प्लेटफॉर्म्स को अपनी ऐप में एक फीचर जोड़ना होगा, जहां यात्री समान लिंग के ड्राइवर का चयन कर सकें। यह विकल्प उपलब्धता पर निर्भर होगा, लेकिन इसे अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करना पड़ेगा। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा महिलाओं को होने वाला है, क्योंकि रात के समय या लंबी दूरी की यात्राओं में महिलाओं की सवारी अधिक सुरक्षित हो जाएगी।


मंत्रालय ने कहा कि यह कदम महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, कैब सेवाओं को अधिक विश्वसनीय बनाने का हिस्सा है। पिछले कुछ सालों में कैब सेवाओं में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं की संख्या में वृद्धि देखी गई है, जिसने सरकार को यह नीति अपनाने के लिए प्रेरित किया। महिला यात्री अब बिना किसी असुविधा के महिला ड्राइवर चुन सकेंगी, जो उनकी सुरक्षा की भावना को बढ़ाएगा।


प्री-राइड टिपिंग पर लगी रोक


इसके अलावा नई नीति में प्री-राइड टिपिंग को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। यानी अब टिप केवल सीधे ड्राइवर के पास राइड पूरी होने के बाद दी जा सकेगी। बता दें, पहले कुछ ऐप्स में टिपिंग की राशि कंपनी के साथ साझा होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यह बदलाव ड्राइवरों की आय बढ़ाने और यात्रियों की संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read