Vaibhav Suryavanshi Century: जिस उम्र में बच्चे की दसवीं के परीक्षा की तैयारी करते है। उस 14 साल की उम्र में बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक लगाकर टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बन गए। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रनों की पारी के दौरान सात चौके और 11 छक्के लगाए।
वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में शतक लगाकर युसूफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साल 2010 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए युसूफ पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। जिसे वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ दिया। इसके साथ ही ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो वैभव अब दूसरे नंबर पर आ चुके है। पहले नंबर पर सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने आरसीबी के तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 2013 में 30 गेंद में शतक जड़ा था।









