spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'मन की बात' में Gen-Z पर क्या बोले पीएम मोदी? वोकल फॉर...

‘मन की बात’ में Gen-Z पर क्या बोले पीएम मोदी? वोकल फॉर लोकल की पैरवी की

fok-media-samman-samaroh


PM Modi Man Ki Bat: पीएम मोदी ने रविवार यानी 30 नवंबर को अपने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। यह मन की बात कार्यक्रम का 128 वां एपिसोड था। पीएम मोदी ने कहा कि नवंबर का महीना बहुत सी प्रेरणाएं लेकर आया, कुछ दिन पहले ही 26 नवंबर को संविधान दिवस पर सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम रखा गया था। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत की।


पीएम मोदी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में भी देश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। भारत ने 357 मिलियन टन के खाद्दान्न उत्पदान के साथ एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। 10 साल पहले की तुलना में भारत का खाद्दान्न उत्पादन 100 मिलियन टन और बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का परचल लहराया है। कुछ दिन पहले भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी दी गई है।


पीएम मोदी ने Gen-Z को क्या कहा  


पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने मेरा ध्यान खींचा। ये वीडियो इसरो की एक अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता का था। इस वीडियो में हमारे देश के युवा और खासकर हमारे Gen-Z मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन उड़ाने की कोशिश कर रहे थे। ड्रोन उड़ते थे, कुछ पल संतुलन में रहते थे फिर अचानक जमीन पर आ गिरते थे। क्योंकि यहां जो ड्रोन उड़े रहे थे, उसमें जीपीएस का सपोर्ट बिल्कुल नहीं था। पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में पुणे के युवाओं की एक टीम ने सफलता हासिल की।


वोकल फॉर लोकल की पैरवी की


पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी से हमेशा वोकल फॉर लोकल के मंत्र को साथ लेकर चलने की बात करता हूं। अभी कुछ दिनों पहले जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान जब विपक्ष के कई नेताओं को उपहार देने की बात आई, तो मैंने फिर वोकल फॉर लोकल कहा। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने देशवासियों की ओर से विश्व के नेताओं को जो उपहार भेंट किए, उसमें इस भावना का विशेष ध्यान रखा गया।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular