HomeUTTAR PRADESHमनीषा हत्याकांड मामले में की CBI जांच की मांग, हुड्डा बोले- दोषियों...

मनीषा हत्याकांड मामले में की CBI जांच की मांग, हुड्डा बोले- दोषियों को होनी चाहिए कड़ी से कड़ी सजा


HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में अध्यापिका मनीष हत्याकांड मामले में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और न्याय मिलना चाहिए। दोषियों ने जो यह घिनौना काम किया है उनको इसकी सजा मिलनी चाहिए और कड़ी सजा होनी चाहिए।


भाजपा पर तंज कसते हुए हुड्डा ने कहा कि 11साल हो गए अब तक क्या कर रहे थे उनके शासन में कानून व्यवस्था चरमराई गई है। उन्होंने कहा कि यह विफल सरकार है, कानून व्यवस्था सबसे पहले प्रायोरिटी होनी चाहिए। इसी वजह से यहां से इंडस्ट्री पलायन कर गई, इन्वेस्टमेंट नहीं आ रही है। जो प्रदेश प्रति व्यक्ति आय में, प्रति व्यक्ति निवेश में देश में नंबर एक पर था, आज देख लो कौन से नंबर पर आ गया है। एक भी इन्वेस्टमेंट नहीं लेकर आए आईएमटी हमने बनाई थी खरखोदा की बात करते हैं वह हमारे समय का है। वह एक इन्वेस्टमेंट गिनवाई जो लेकर आए हैं।


चुनाव आयोग से हुड्डा ने की मांग


चुनाव आयोग द्वारा राहुल गांधी से हलफनामा मांगने और देश से माफी मांगने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के चुनाव पर भी आया था कि एफिडेविट दें। उसे समय मैंने कहा था कि चुनाव आयोग एफिडेविट दे की कोई डुप्लीकेट वोट नहीं बनी हुई है। मैं दिखाऊंगा एक-एक घर में चार-चार वोट बनी है। हाउस नंबर जीरो है यह सब को मालूम है। राहुल गांधी लोगों की आवाज उठा रहे हैं। हमारे पास काफी कैसे आ रहे हैं चुनाव आयोग हमारे नेता से एफिडेविट मांग रहे हैं। पहले वह खुद तो एफिडेविट दें कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read