HomeUTTAR PRADESHमनीषा प्रकरण पर मनोहर लाल का बड़ा बयान, कहा- दोषी कोई भी...

मनीषा प्रकरण पर मनोहर लाल का बड़ा बयान, कहा- दोषी कोई भी हो, उसे कठोर सजा दिलाना ही सरकार का लक्ष्य है


HARYANA NEWS: हरियाणा के करनाल डॉ मंगलसेन ऑडिटोरि इतिहास रचते पलों का साक्षी बना, जब यहां राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।


मंच से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहाकि तीन वर्ष पूर्व आज ही के दिन भारत के विक्रम लैंडर ने चांद पर सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रचा था। उसी गौरवशाली क्षण की स्मृति में अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी को अंतरिक्ष विज्ञान की अपार संभावनाओं से परिचित कराया जा सके।” उन्होंने कहा कि आज अंतरिक्ष तकनीक सिर्फ चांद-तारों तक सीमित नहीं है, बल्कि कृषि, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचा, खनन और जल संसाधन जैसे सामान्य जीवन के क्षेत्रों में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी का प्राचीन मार्ग भी अंतरिक्ष चित्रों से ही उजागर हुआ था, जो हरियाणा से होकर बहती थी।


हजारों साल पहले ही सूर्य-चंद्र ग्रहण की भविष्यवाणी हो जाती थी- मनोहर लाल


केंदीय मंत्री मनोहर लाल ने भारतीय परंपरा और आधुनिक विज्ञान को जोड़ते हुए कहा कि “हमारी सभ्यता में हजारों साल पहले ही सूर्य-चंद्र ग्रहण की भविष्यवाणी हो जाती थी। आज वही ज्ञान आधुनिक विज्ञान और तकनीक के साथ नई ऊँचाइयों तक पहुंच रहा है। इस क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी वैज्ञानिकों और छात्रों को मैं अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।


विपक्ष पर साधा निशाना मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा—“पूरे सत्र में विपक्ष ने संसद को चलने नहीं दिया। असल मुद्दों की उन्हें समझ नहीं है। जनता उनके इस आचरण का जवाब आने वाले समय में जरूर देगी।


मनीषा प्रकरण पर बोले मनोहर लाल


मनीषा प्रकरण पर मनोहर लाल ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार की हर मांग पूरी की। जितनी बार पोस्टमार्टम की बात कही गई, उतनी बार कराया गया। हरियाणा पुलिस जांच कर रही थी, लेकिन परिवार की इच्छा पर केस सीबीआई को सौंपा गया। दोषी कोई भी हो, उसे कठोर सजा दिलाना ही सरकार का लक्ष्य है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read