HomeUTTAR PRADESHमथुरा में मिट्टी धंसने से कई मकान जमींदोज, 3 की मौत; SDRF...

मथुरा में मिट्टी धंसने से कई मकान जमींदोज, 3 की मौत; SDRF और NDRF की टीम ने संभाला मोर्चा


UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक भीषण हादसा हुआ है। यहां मिट्टी के एक टीले के धंसने से छह मकान धराशायी हो गए। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि मलबे में कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना इतनी भयानक थी कि हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन यूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं।


कहां-कैसे हुआ ये हादसा?


बता दें, ये हादसा यूपी के मथुरा जिले के गोविंदनगर इलाके की है। जानकारी के अनुसार, अमरीश टीले पर बने ये मकान कच्ची संरचनाओं के रूप में थे। जब एक मकान की दीवार तोड़ने के दौरान मिट्टी की खुदाई हुई, जिससे टीला अचानक खिसक गया। जिस वजह से पांच अन्य मकानो भी इस हादसे की चपेट में आ गए और सभी मकान एक साथ ढह गए। मलबे में दबे लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव के लिए प्रशासन को सूचित किया।


NDRF और SDRF की टीम ने संभाला मोर्चा


हादसे की सूचना मिलते ही मथुरा पुलिस, नगर निगम, और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। नगर निगम ने जेसीबी मशीनों के साथ मलबा हटाने का काम शुरू किया। लेकिन मलबे की भारी मात्रा और संकरी गलियों के कारण बचाव कार्य में चुनौतियां आ रही हैं। बाद में NDRF और SDRF की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हुईं।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read