Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा और तनाव का माहौल गहरा गया है। मैतेई समुदाय के प्रभावशाली संगठन ‘अरामबाई तेंगगोल’ के एक प्रमुख नेता की गिरफ्तारी के बाद राज्य के पांच जिलों—इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, बिष्णुपुर, और ककचिंग में शनिवार रात 11:45 बजे से इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं अगले पांच दिनों के लिए निलंबित कर दी गई हैं। यह कदम कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और अफवाहों को रोकने के लिए उठाया गया है।









