spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभोजपुरी स्टार पवन सिंह को मिला Y+ सुरक्षा कवच, जानें बिहार चुनाव...

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को मिला Y+ सुरक्षा कवच, जानें बिहार चुनाव से पहले क्या है गृह मंत्रालय का प्लान?

fok-media-samman-samaroh


Pawan Singh Y+ Security:  भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ के नाम से मशहूर पवन सिंह को केंद्र सरकार ने Y+ श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। यह फैसला खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने लिया है। रिपोर्ट में पवन सिंह के खिलाफ बढ़ते सुरक्षा खतरों का जिक्र किया गया है। ये कदम इसलिए भी उठाया गया क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव 2025में पवन सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।


क्या BJP से हाथ मिलाएंगे पवन सिंह?


बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर, सिंगर औऱ संगीतकार हैं। हाल के महीनों में उन्होंने राजनीति की ओर कदम बढ़ाए हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने पिछले हफ्ते दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी। ऐसे में इन बैठकों के बाद अटकलें तेज हो गईं कि पवन सिंह बिहार चुनाव में भाजपा के टिकट पर उतर सकते हैं। 


पवन सिंह के निजी जीवन में भूचाल


तो वहीं, दूसरी तरफ पवन सिंह के निजी जीवन में उथल-पुथल मची हुई है। उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने 05-06अक्टूबर को सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस आरोपों में घरेलू विवाद, पुलिस का दुरुपयोग और चुनावी दबाव की बात कही गई है। ज्योति सिंह ने लखनऊ स्थित पवन सिंह के आवास पर पहुंचकर दावा किया कि उन्हें घर में घुसने नहीं दिया जा रहा। जिसके बाद उन्होंने अपने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।


इस घटना ने भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया और कई कलाकारों जैसे खेसारी लाल यादव ने ज्योति का समर्थन किया। पवन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए इन आरोपों को ‘समाज में भ्रम फैलाने वाला’ करार दिया और कहा कि वे जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।


पवन सिंह को मिलेगी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा


इन घटनाओं ने पवन सिंह की सार्वजनिक छवि को प्रभावित किया, जिसके चलते IB ने उनकी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। IB की रिपोर्ट की मानें तो राडनीतिक सफर शुरु होने से पहले इस तरह की घटनाएं खतरा पैदा कर सकती है। इसी खतरे की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय ने पवन सिंह को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी, जो CRPF के जवान प्रदान करती है।


बता दें, भारत में VIP सुरक्षा व्यवस्था को श्रेणियों में बांटा गया है, जो गृह मंत्रालय द्वारा ‘पीली पुस्तिका’ के तहत संचालित होती है। Y+ श्रेणी मध्यम स्तर की सुरक्षा है, जिसमें 6-8 हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं। यह श्रेणी उन व्यक्तियों को दी जाती है जिन्हें मध्यम स्तर का खतरा माना जाता है, जैसे राजनीतिक नेता या सार्वजनिक हस्तियां। उदाहरण के लिए, कई राज्य स्तर के नेता और कलाकार इस श्रेणी में आते हैं। इससे पहले पवन सिंह को कोई विशेष सुरक्षा नहीं थी, लेकिन अब वे इस कवच के दायरे में आ गए हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular