HomeUTTAR PRADESHभिवानी में पहले युवक को बेरहमी से पीटा... फिर एक लाख कैश...

भिवानी में पहले युवक को बेरहमी से पीटा… फिर एक लाख कैश और मोबाइल छीन कर हुए फरार


Bhiwani News: हरियाणा के भिवानी के गांव देवसर निवासी एक युवक के साथ मारपीट करके एक लाख रुपए कैश और मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। वारदात गांव से भिवानी आते समय बीच रास्ते में हुई। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान गांव देवसर निवासी नवीन के रूप में हुई है। घायल नवीन ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। 30अक्टूबर को वह भिवानी आ रहा था। गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे भिवानी मंडी में किसी व्यक्ति को देने के लिए एक लाख रुपए दिए थे। ऐसा संदेह है कि इस पैसे की भनक गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों को लग गई।


शाम को जब वह लोहारू रोड पर देवसर से भिवानी आते समय गंदे नाले के पास पहुंचा, तो मोटरसाइकिल पर सवार गांव के ही तीन लोगों ने उसे रोक लिया। तीनों ने नवीन पर डंडों से हमला किया, जिसमें उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। पिटाई के बाद उससे एक लाख रुपए और उसका मोबाइल फोन छीनकर घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। नवीन को घायल अवस्था में उसके भतीजे मंगल ने देखा, जो पास में ही पुरानी गाड़ियों में रंग-रोगन का काम कर रहा था। मंगल तुरंत नवीन को उठाकर भिवानी के नागरिक अस्पताल लेकर आया। मामले की सूचना तुरंत कानूनी कार्रवाई के लिए जुई थाने को दी गई। पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग करते हुए जन संघर्ष समिति भिवानी के संयोजक और भिवानी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व माकपा नेता कॉमरेड ओमप्रकाश से संपर्क किया। कॉमरेड ओमप्रकाश, सीटू जिला सचिव एवं संघर्ष समिति के सह-संयोजक अनिल कुमार, राजाराम और अमीर सिंह नागरिक अस्पताल पहुंचे।


जांच में जुटी पुलिस


उन्होंने नवीन और उसके परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। कॉमरेड ओमप्रकाश ने पुलिस से शीघ्र निष्पक्ष जांच करके दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और छीनी गई राशि व मोबाइल फोन नवीन को तुरंत दिलवाने की मांग की।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read