spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभिवानी में ट्रैक्टर से टक्कर के बाद बस कार पर पलटी, कई...

भिवानी में ट्रैक्टर से टक्कर के बाद बस कार पर पलटी, कई यात्री घायल

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी में हिसार से राजगढ़ रोड़ नेशनल हाईवे-52 पर भिवानी के गांव गैंडावास के पास एक बस, ट्रैक्टर और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा अल सुबह हुआ, जिसमें ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार कई यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं।


जानकारी के अनुसार, जयपुर से अमृतसर जा रही एक स्लीपर बस ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर दूर जा गिरा और बस अनियंत्रित होकर साथ चल रही एक कार पर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कार चालक नवीन श्योराण बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई, हालांकि वे हादसे के बाद सहमे हुए थे।


कई यात्री हुए घायल


बस में सवार यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद यात्रियों ने एक-दूसरे की मदद कर बस से बाहर निकलना शुरू किया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। घायलों को मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से सिवानी के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल पर मौजूद रहा और स्थिति को संभाला।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular