HomeUTTAR PRADESHभारत में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती हैं पाबंदी,...

भारत में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती हैं पाबंदी, आईटी मंत्री का संकेत


Social Media Ban for Children: भारत में कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर जल्द ही सख्त नियम लागू हो सकते हैं। केंद्रीय आईटी मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिया है कि सरकार उम्र के आधार पर पाबंदियों को लेकर सोशल मीडिया कंपनियों से बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा रास्ता चुना जाएगा।


 


आईटी मंत्री ने जताई चिंता


 


आईटी मंत्री ने डीपफेक वीडियो के बढ़ते खतरे पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि डीपफेक की समस्या तेजी से बढ़ रही है और इससे निपटने के लिए मौजूदा नियमों से भी ज्यादा सख्त कानून की जरूरत है। इस मुद्दे पर उद्योग जगत से बातचीत जारी है और नए कदम पहले घोषित उपायों से अधिक कठोर हो सकते हैं। कानून को मजबूत बनाने के लिए संसद में सर्वसम्मति भी जरूरी बताई गई है।


 


कई देशों में लगा प्रतिबंध


 


दुनिया के कई देशों ने हाल ही में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर कड़े कदम उठाए हैं। Australia दुनिया का पहला देश बना है जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Facebook, Instagram, TikTok और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। यहां माता-पिता की सहमति का भी प्रावधान नहीं है और नियम तोड़ने पर कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।


 


रोक को लेकर बना कानून


 


France ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक का कानून बनाया है, हालांकि वहां अभिभावकों की सहमति से कुछ छूट मिल सकती है। Norway भी न्यूनतम आयु सीमा 13 से बढ़ाकर 15 वर्ष करने जा रहा है। वहीं United Kingdom में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कड़े प्रतिबंधों पर विचार चल रहा है। Spain, Denmark और Greece भी न्यूनतम आयु सीमा बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। ऐसे में भारत भी बच्चों की सुरक्षा और सख्त वेरिफिकेशन सिस्टम को लेकर सोशल मीडिया कंपनियों से चर्चा कर रहा है। आने वाले समय में इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read