Friday, May 1, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘भारत को आने वाले 1 हजार साल की नींव को मजबूत करना...

‘भारत को आने वाले 1 हजार साल की नींव को मजबूत करना है’ लोक सेवा दिवस के कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्लीसोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक सेवा दिवस के अवसर पर लोक सेवकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार का Civil Service Day कई वजहों से बहुत विशेष है। इस साल हम अपने संविधान का 75वां वर्ष मना रहे हैं और ये सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के भी साल है। पीएम मोदी ने कहा कि 21 अप्रैल, 1947 को सरदार वल्लभभाई पटेल ने आप सभी को ‘Steel Frame Of India’ कहा था। उन्होंने स्वतंत्र भारत की ब्यूरोक्रेसी की नई मर्यादाएं तय की थी। एक ऐसा Civil Servant जो राष्ट्र की सेवा को अपना सर्वोत्तम कर्तव्य माने, जो लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन चलाए, जो ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण से भरा हुआ हो।


पीएम मोदी ने कहा कि कुछ समय पहले मैंने लाल किले से कहा था कि आज के भारत को आने वाले 1 हजार साल की नींव को मजबूत करना है। एक हिसाब से देखें तो 1 हजार साल की सहस्त्राब्दी में पहले 25 साल बीत गए हैं। ये नई शताब्दी का 25वां साल है और नई सहस्त्राब्दी का भी 25वां साल है। हम आज जिन नीतियों पर काम कर रहे हैं, जो निर्णय ले रहे हैं, वो 1 हजार साल का भविष्य तय करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के हमारे लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भी विकास रथ के हर चक्र को मिलकर चलना है। दृढ़ प्रतिज्ञ होकर हर क्षण, हर दिन इस लक्ष्य के लिए काम करना है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जीना है, जिंदगी खपानी है।


देश में व्यवस्था परिवर्तन का एक बहुत बड़ा महायज्ञ शुरू हुआ है- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से देश में व्यवस्था परिवर्तन का एक बहुत बड़ा महायज्ञ शुरू हुआ है। हम इस तेज speed के साथ खुद को तेजी से ढाल रहे हैं। आज भारत की Aspirational Societyभारत के युवा, भारत के किसान, भारत की महिलाएं और उनके सपनों की उड़ान आज जिस ऊंचाई पर है। वो अभूतपूर्व है। इन अभूतपूर्व आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए अभूतपूर्व गति आवश्यक है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular