HomeUTTAR PRADESHभारत के इस शहर में होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन, मिली...

भारत के इस शहर में होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन, मिली औपचारिक मंजूरी


Commonwealth Games 2030: भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का मौका मिला है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेम्बली में हुई बैठक में अहमदाबाद शहर के नाम को औपचारिक मंजूरी मिल गई है। ये भारत की उस महत्वाकांक्षी योजना में बड़ा कदम माना जा रहा है जिसके तहत वह एक ग्लोबल मल्टी-स्पोर्ट हब बनना चाहता है।


भारत ने आखिरी बार 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। वहीं, इस बार ये आयोजन अहमदाबाद में होगा, जहां पिछले एक दशक में स्पोर्ट्स इंफ्रा को तेज गति से विकसित किया गया है। 2030 की कॉमनवेल्थ बोली में भारत का मुकाबला नाइजीरिया के शहर अबुजा से था, लेकिन कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने अफ्रीकी देश को 2034 एड‍िशन के लिए विचार में रखने का फैसला किया।


72 देशों के खिलाड़ी लेते हैं भाग


साल 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में करीब 70,000 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जो शुरुआती अनुमान 1,600 करोड़ रुपये से कई गुना ज्यादा था। कॉमनवेल्थ गेम्स को पिछले कुछ सालों से प्रासंगिक बनाए रखना और मेजबान ढूंढ़ना चुनौती भरा रहा। इस आयोजन में 72 देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं, जिनमें ज्यादातर पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश शामिल हैं।


भारत के कई खेल नहीं हुए शामिल


साल 2026 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स का बजट सीमित रखा गया है और सिर्फ 10 खेल शामिल किए गए हैं। इसमें कुश्ती, शूटिंग, बैडमिंटन और हॉकी जैसे खेलों को हटा दिया गया है। इसका भारत ने कड़ा विरोध किया था, लेकिन IOA ने स्पष्ट किया है कि भारत 2030 गेम्स में अपने सभी पदक देने वाले खेलों को शामिल करेगा। IOA संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने कहा था कि शूटिंग, कुश्ती, तीरंदाजी जैसे खेलों के साथ कबड्डी और खो-खो जैसे पारंपरिक खेलों को भी जोड़ने का प्लान है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read