Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारत का पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन, व्यापार के बाद अब डाक...

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन, व्यापार के बाद अब डाक और पार्सल सेवा पर लगाई रोक

fok-media-samman-samaroh


India-Pakistan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई बड़े कदम उठा रहा हैं। इस बीच, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार की डाक और पार्सल सेवाओं को तत्काल प्रभाव पर रोक लगा दिया है। इसकी जानकारी संचार मंत्रालय ने दी है। बता दें, ये डाक हवाई और सड़क दोनों रास्तों से आते हैं। इन सेवाओं पर रोक लगाने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। 


डाक और पार्सल सेवाओं पर रोक


पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान को एक और झटका लगा है। दरअसल, संचार मंत्रालय ने एक नोटिस जारी करते हुए बताया है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाली हर तरह की डाक और पार्सल सेवाओं पर रोक लगा दी है। इन सेवाओं को हवाई और जमीनी मार्गों की मदद से पूरा किया जा रहा था। ये फैसला अभी के तनाव को देखते हुए लिया गया है। फिलहाल, ये रोक अस्थायी रूप से लगाई गई है।


इम्पोर्ट पर भी लगाई रोक


बता दें, इससे पहले भारत ने पाकिस्तान से होने वाले सभी तरह के इम्पोर्ट पर रोक लगा दी है। सरकार का ये फैसला पाकिस्तान से आने वाले या पाकिस्तान जाने वाले सभी सामानों पर लागू होगा। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में उठाया गया है। जो भारत के आतंकवाद के खिलाफ कठोर रुख को दर्शाता है। 


पाकिस्तान के खिलाफ लिए ये फैसले


मालूम हो कि पहलगाम हमले में 26 मासूम लोगों की जान चली गई। इस हमले की सारी जिम्मेदारी  आतंकी संगठन TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने ली है। जिस वजह से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ता जा रहा है। इसलिए पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं। इन फैसलों में  इनमें सिंधु जल संधि का निलंबन, अटारी-वाघा सीमा चेकपोस्ट को बंद करना, और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर उन्हें 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश शामिल है। लेकिन अब इन फैसले में भारत ने पाकिस्तान के साथ होने वाले सभी तरह के इम्पोर्ट और डाक और पार्सल सेवाओं को रोक दिया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular