Rajnath Singh Statement: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने भारतवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि सरकार हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने आगे कहा ‘पहलगाम में एक धर्म विशेष को निशाना बनाया गया है। इसलिए आतंकवादियों की कायराना हरकत को माफ नहीं किया जाएगा।’ उन्होंने आगे कहा ‘सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी।’









